राजनीति: रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरवी करते हैं केजरीवाल बांसुरी स्वराज

रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरवी करते हैं केजरीवाल  बांसुरी स्वराज
रोहिंग्या मुसलमानों और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर घुसपैठियों की पैरवी करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। रोहिंग्या मुसलमानों और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसद बांसुरी स्वराज ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर घुसपैठियों की पैरवी करने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आईएएनएस से कहा, "वो क्यों अवैध रोहिंग्या मुसलमान और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरवी करते हैं। उनको क्यों आपत्ति होती है, जब चुनाव आयोग वेरीफाई करके उनका नाम काटता है।"

पानी के मुद्दे पर घेरते हुए भाजपा सांसद ने कहा, एक सार्वजनिक मीडिया मंच से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं अपना फेलियर बताते हुए कहा था कि वो दिल्ली की जनता को साफ पानी नहीं दे पाए हैं। वहीं, चुनाव से पहले उन्हें एक घर और एक नल याद आ गया है।

'महिला सम्मान योजना' और 'संजीवनी योजना' का रजिस्ट्रेशन शुरू होने को लेकर उन्होंने कहा, यह कुछ नहीं है, यह चुनावी जुमला भी नहीं है, बल्कि चुनावी छलावा है। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहती हूं कि वह दिल्ली की जनता का अहित क्यों कर रहे हैं? देश में आयुष्मान भारत जैसा जन कल्याणकारी योजना लागू है। सिर्फ पश्चिम बंगाल और दिल्ली में यह योजना लागू नहीं है।

केजरीवाल किदवई नगर में एक महिला का नाम लेते हुए कहा कि उनका वोट काट द‍िया गया है। लेकिन महिला ने आईएएनएस की टीम को बताया कि उनका वोट नहीं कटा है। इस पर बांसुरी स्वराज ने कहा, आज एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। सोमवार को उन्होंने बड़े जोर से एक दावा किया था कि किदवई नगर की चंद्र नाम की महिला का वोट काटा गया है, लेकिन आज मीडिया के माध्यम से ही इस झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। महिला का खुद वीडियो सामने आया है कि उनका वोट नहीं कटा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Dec 2024 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story