राजनीति: मंदिरों को तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया गया साक्षी महाराज 

मंदिरों को तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया गया  साक्षी महाराज 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश में मंदिरों को तोड़-तोड़कर कुछ 'जिहादी टाइप' के लोगों ने मस्जिदों का निर्माण किया।

उन्नाव, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश में मंदिरों को तोड़-तोड़कर कुछ 'जिहादी टाइप' के लोगों ने मस्जिदों का निर्माण किया।

सांसद साक्षी महाराज ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। जो हमारे पास वैदिक संपदा है, दुनिया में किसी के पास नहीं है। यह मंदिरों और वेदों का देश है। शायद ही कोई ऐसा गांव होगा, जहां मंदिर न हो। लेकिन, इस देश में कुछ जिहादी टाइप के लोगों ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिदों का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा कि समझदार मुसलमान खुद ही देख लें कि कहां-कहां मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। तो, भविष्य में किसी को किसी प्रकार की विवेचना और सर्वे की जरूरत नहीं पड़ेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में कुछ बातें कही थी। लेकिन, कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर के साथ अन्याय किया। उन्हें लोकसभा चुनाव में हराने का काम किया गया था। वह क्या कारण बने थे कि देश के पहले कानून मंत्री बाबा साहेब को इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ सदा अन्याय किया और अनीति की। उनका अपमान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि हमने पंच तीर्थों का निर्माण किया। बाबा साहेब की कृपा के कारण मैं सातवीं बार सांसद हूं और एक बहुत छोटे परिवार में जन्मा चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री है।

साक्षी महाराज ने संसद परिसर में भाजपा सांसदों के घायल होने के मुद्दे पर कहा कि मेरे सामने वह घटना घटी थी। कांग्रेस ने बदतमीजियों की सारी सीमा पार कर दी। गांधी परिवार ने देश का बहुत नुकसान किया और देश का बंटवारा करवाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Dec 2024 8:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story