अंतरराष्ट्रीय: चीन में पांचवीं राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना के परिणाम जारी

चीन में पांचवीं राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना के परिणाम जारी
चीनी राज्य परिषद ने गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांचवीं राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना के परिणाम जारी किए। बताया जाता है कि इस आर्थिक जनगणना के लिए मानक समय बिंदु 31 दिसंबर 2023 है, और जनगणना अवधि के आंकड़े 2023 के हैं।

बीजिंग, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। चीनी राज्य परिषद ने गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांचवीं राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना के परिणाम जारी किए। बताया जाता है कि इस आर्थिक जनगणना के लिए मानक समय बिंदु 31 दिसंबर 2023 है, और जनगणना अवधि के आंकड़े 2023 के हैं।

आर्थिक जनगणना में देश भर में माध्यमिक और तृतीयक उद्योग गतिविधियों में संलग्न सभी कानूनी संस्थाएं, औद्योगिक गतिविधि इकाइयां और स्व-नियोजित इकाइयां शामिल हैं।

कुल मिलाकर, पांचवीं राष्ट्रीय आर्थिक जनगणना ने चीन के माध्यमिक और तृतीयक उद्योगों की स्थिति को व्यापक रूप से समझा है, जो वास्तव में देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को प्रतिबिंबित कर सकता है और इसके अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।

जनगणना के परिणाम बताते हैं कि 2023 के अंत में, देश भर में द्वितीयक और तृतीयक उद्योग गतिविधियों में 3 करोड़ 32 लाख 70 हजार कानूनी इकाइयां संलग्न थीं, जो 2018 के अंत की तुलना में 52.7% की वृद्धि थी, जिसमें 42 करोड़ 89 लाख 84 हजार श्रमिकों को रोजगार मिला हुआ था, जो 2018 के अंत की तुलना में 11.9% की वृद्धि थी।

वहीं, स्व-नियोजित इकाइयों की संख्या 8 करोड़ 79 लाख 95 हजार थी, जिसमें 17 करोड़ 95 लाख 64 हजार लोग कार्यरत थे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Dec 2024 7:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story