अंतरराष्ट्रीय: शीत्सांग आर्द्रभूमि संरक्षण और निर्माण को सख्ती से बढ़ावा देता है

शीत्सांग आर्द्रभूमि संरक्षण और निर्माण को सख्ती से बढ़ावा देता है
आर्द्रभूमि संरक्षण शीत्सांग के पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और आर्थिक व सामाजिक विकास में अपूरणीय भूमिका निभाता है।

बीजिंग, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। आर्द्रभूमि संरक्षण शीत्सांग के पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और आर्थिक व सामाजिक विकास में अपूरणीय भूमिका निभाता है।

हाल के वर्षों में, "शीत्सांग पारिस्थितिक सुरक्षा अवरोध संरक्षण और निर्माण योजना (2008- 2030)", छिंगहाई-शीत्सांग पठार के पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली की प्रमुख परियोजनाएं, केंद्रीय वित्तीय चरागाह पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली निधि और स्वायत्त प्रदेश का पारिस्थितिक लाभ मुआवजा निधि के कुल 31.8 करोड़ युआन थे।

आर्द्रभूमि संरक्षण और बहाली, आर्द्रभूमि पारिस्थितिक लाभ मुआवजा और आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र निगरानी सहित कुल 25 परियोजनाएं लागू की गईं। अब तक, पूरे शीत्सांग में कुल 15 आर्द्रभूमि प्राकृतिक रिजर्व और 22 राष्ट्रीय आर्द्रभूमि पार्क स्थापित किए गए हैं। इनमें मानसरोवा झील, मीतिका आर्द्रभूमि, सिलिंग झील, झारी नाम झील चार स्थानों को अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों की सूची में शामिल किया गया।

लालू आर्द्रभूमि, लाथुओ आर्द्रभूमि और पैंगोंग झील को राष्ट्रीय महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों की सूची में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय आर्द्रभूमि पार्क, अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि, राष्ट्रीय महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि और स्वायत्त प्रदेश- स्तरीय महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि सहित विभिन्न आर्द्रभूमि संरक्षण प्रणालियां धीरे-धीरे बनाई गई हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Dec 2024 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story