खेल: जूनियर हॉकी टीम की खिलाड़ी मनीषा दहिया का अपने गांव नाहरी में जोरदार स्वागत

जूनियर हॉकी टीम की खिलाड़ी मनीषा दहिया का अपने गांव नाहरी में जोरदार स्वागत
महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में पदक जीतकर लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया के स्वागत में गांव नाहरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया। मनीषा इस महीने ओमान के मस्कट में आयोजित जूनियर एशिया कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही।

नाहरी (हरियाणा), 26 दिसंबर (आईएएनएस)। महिला हॉकी जूनियर एशिया कप में पदक जीतकर लौटी हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया के स्वागत में गांव नाहरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह ग्रामीणों की तरफ से आयोजित किया गया। मनीषा इस महीने ओमान के मस्कट में आयोजित जूनियर एशिया कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रही।

मनीषा दहिया को खुली जीप में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर नाचते गाते हुए मनीषा का स्वागत किया। साथ ही खेल प्रेमियों ने मनीषा को फूल व रुपयाें की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मनीषा दहिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी में अभ्यास करती थी। हॉकी खिलाड़ी मनीषा दहिया को ग्रामीणों ने सम्मान में नगद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। मनीषा दहिया ने जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में एक गोल भी दागा था।

मनीषा की मां ने बताया कि बेटी ने स्वर्ण पदक जीतकर परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बेटी ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था। मां ने बताया कि मनीषा को महिला हॉकी लीग में दिल्ली की टीम ने अपने दल में शामिल किया है। खिलाड़ी मनीषा दहिया ने कहा कि अब उनका सपना जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है।

--आईएएनएस

आरआर/

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Dec 2024 7:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story