राष्ट्रीय: संभल में ऐतिहासिक धरोहरों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, बोले - विरासत का होगा संरक्षण

संभल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में इन दिनों प्राचीन इमारतें मिलने का दौर जारी है। वहीं, जिला प्रशासन ऐतिहासिक इमारतों और सामानों का निरीक्षण कर संरक्षित करने में जुटा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण कर उसे संरक्षित करने की बात कही।
जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संभल जिले में कुल छह स्थान एएसआई संरक्षित स्मारक के अंतर्गत आते हैं। उनमें से बेरनी, गुंथल, करथल, विवादित धर्मस्थल, फिरोजपुर का किला, सौंधन का किला शामिल है। जो गेट है, वह संरक्षित स्मारक है। यहां पर जो अतिक्रमण है, उसके लिए एएसआई से बात हुई है।
उन्होंने बताया कि हम विजिट कर रहे हैं। नोटिस दे रहे हैं। उसकी कॉपी भी हमारे पास भेजी जा रही है। इस बारे में एएसआई अप्रोच करेगी तो हम कार्रवाई करेंगे। सौंधन के किले को 500 वर्ष पहले बनाया गया था। यहां पर प्राचीन कूप, मंदिर और मस्जिद हैं। हम एएसआई को विरासत के बारे में बताएंगे और जीर्णोद्धार के बारे में भी कहेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई ने सौंधन स्थित ऐतिहासिक किले, मस्जिद और कुआं का निरीक्षण किया। उन्होंने एएसआई संरक्षित इमारतों को वीडियो कॉल कर एएसआई के अधिकारियों को दिखाया। साथ ही हल्का लेखपाल से इमारतों की भूमि के बारे में जानकारी।
शनिवार की शाम डीएम राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एसडीएम सौंधन स्थित ऐतिहासिक किले, मस्जिद व कुआं का निरीक्षण करने पहुंचे।
सौंधन का किला क्षेत्र की एक प्राचीन व ऐतिहासिक इमारत है। जो पुरातत्व विभाग में गेट-वे ऑफ कारवां सराय के नाम से दर्ज है। यह स्थापत्य कला संभल को दी गई खूबसूरत और यादगार निशानियों में से एक है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Jan 2025 11:24 PM IST