मानवीय रुचि: 11 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम, शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

11 जनवरी से करवट बदलेगा मौसम, शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। यातायात पर भी असर पड़ सकता है।

शिमला, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। यातायात पर भी असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू और शिमला के उच्च क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इन इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे सड़क मार्गों पर यात्रा में मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को सर्दी से बचाव के लिए तैयार रहना होगा। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को इन मौसम परिस्थितियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इस दौरान शिमला शहर, मनाली, नारकंडा में भी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ बना रहा लेकिन मैदानी इलाकों में आगामी 24 घंटे तक शीतलहर और कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहा और साफ बना हुआ था। हालांकि, मैदानी इलाकों जैसे सोलन, बिलासपुर और मंडी के कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इन इलाकों के लिए कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शनिवार को इन क्षेत्रों में शीतलहर की भी चेतावनी दी गई है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों को ठंड से बचाव के उपायों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण शनिवार शाम से शिमला, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुछ अन्य उच्च क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, इन ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में तापमान सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस कारण ठंड बढ़ने की संभावना है और लोग सर्दी से बचाव के उपायों को अपनाएं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Jan 2025 8:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story