मानवीय रुचि: हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई, लंबी उम्र की कामना की

हेमंत सोरेन ने पिता शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई, लंबी उम्र की कामना की
झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया। रांची के मोरहाबादी आवास पर आयोजित इस विशेष अवसर पर 81 पाउंड का केक काटा गया।

रांची, 11 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया। रांची के मोरहाबादी आवास पर आयोजित इस विशेष अवसर पर 81 पाउंड का केक काटा गया।

शिबू सोरेन की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने खुद केक नहीं काटा बल्कि उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस जिम्मेदारी को निभाया और केक काटा।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस राज्य के आंदोलनकारी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज जन्मदिवस है। आज उनका 81 वां जन्मदिन हमलोग मना रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी राज्य के विभिन्न जिलों में धूमधाम से उनका जन्मदिवस मनाया जा रहा है। हम लोग सब मिलकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की लंबी उम्र की कामना करते हैं और बधाईयां देते हैं।

शिबू सोरेन के जन्मदिन के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आवास पर पहुंचे। रघुवर दास ने शिबू सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और साथ ही उनकी पत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें कि रघुवर दास शुक्रवार को ही सक्रिय राजनीति में फिर से लौटे आए हैं। उन्होंने रांची में भाजपा की सदस्यस्ता ग्रहण की। इससे पहले 14 महीने तक वो ओडिशा के राज्यपाल रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Jan 2025 8:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story