राजनीति: दिल्ली चुनाव कुसुमपुर पहाड़ी में रवि किशन ने किया प्रचार, भाजपा के लिए मांगा समर्थन

दिल्ली चुनाव  कुसुमपुर पहाड़ी में रवि किशन ने किया प्रचार, भाजपा के लिए मांगा समर्थन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने भाजपा सांसद रवि किशन महरौली विधानसभा क्षेत्र के कुसुमपुर पहाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने भाजपा सांसद रवि किशन महरौली विधानसभा क्षेत्र के कुसुमपुर पहाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की।

सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि कुसुमपुर पहाड़ी में आज भी लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां के लोग पीने के पानी के लिए टैंकर पर निर्भर हैं और सीवर की कोई व्यवस्था नहीं है। यह हालात पूरी तरह से असहनीय हैं। उन्होंने दावा किया कि गजेंद्र यादव के विधायक बनने के बाद इन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

भाजपा सांसद ने कहा कि दिल्ली की जनता इस बार पूरी तरह से मन बना चुकी है और वह भाजपा के पक्ष में मतदान करने जा रही है। कुसुमपुर पहाड़ी के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब भाजपा को वोट दें, ताकि बुनियादी सुविधाओं का सुधार हो सके। आम आदमी पार्टी (आप) पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं किया गया।

बता दें कि महरौली विधानसभा सीट से भाजपा के गजेंद्र यादव, कांग्रेस की पुष्पा सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के महेंद्र चौधरी के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। महरौली विधानसभा सीट पर हुए पिछले दो चुनावों की बात की जाए तो 2015 और 2020 में 'आप' के नरेश यादव ने जीत दर्ज की थी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी। दिल्ली में 1.55 करोड़ मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख और महिला मतदाता 71.74 लाख है। इसके अलावा 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। जबकि, 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Jan 2025 8:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story