राजनीति: ओडिशा पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा नियुक्त किए गए सीएम माझी के सलाहकार

ओडिशा पुलिस के पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्रा नियुक्त किए गए सीएम माझी के सलाहकार
ओडिशा पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) प्रकाश मिश्रा को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया गया है।

भुवनेश्वर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस के पूर्व महानिदेशक (डीजीपी) प्रकाश मिश्रा को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही उन्हें कैबिनेट रैंक का दर्जा दिया गया है।

प्रकाश मिश्रा अब मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में सेवा देंगे और राज्य सरकार को विभिन्न मामलों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। राज्यपाल के आदेश पर एडिशनल सेक्रेटरी मनोज कुमार मोहंती ने सोमवार को यह आदेश जारी किया है।

ओडिशा सरकार में मिश्रा की यह नियुक्ति प्रशासनिक सुधारों और पुलिस व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रकाश मिश्रा ने ओडिशा पुलिस में वर्षों तक सेवाएं दी हैं और अपनी नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

प्रकाश मिश्रा की पहचान तेज तर्रार अधिकारी के रुप में होती है। वह 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। साल 2012 से 2014 तक वह ओडिशा के डीजीपी रहे। इसके बाद, 2014 से 2016 तक उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में काम किया।

इसके बाद, 2019 के लोकसभा चुनाव और ओडिशा के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। कटक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Jan 2025 9:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story