महाकुंभ 2025: बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर होगा संस्कृति का महाकुंभ

बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर होगा संस्कृति का महाकुंभ
बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर संस्कृति का महाकुंभ होगा, जिसमें देश की विविध संस्कृतियों का संगम होगा। गंगा पंडाल पर चल रहे मुख्य आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग ने एक बार फिर तैयारी पूरी कर ली है। अगले चार दिन तक देश के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों से महाकुंभ की सांझ सजेगी।

महाकुंभ नगर, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बसंत स्नान के बाद गुरुवार से फिर संस्कृति का महाकुंभ होगा, जिसमें देश की विविध संस्कृतियों का संगम होगा। गंगा पंडाल पर चल रहे मुख्य आयोजन को लेकर संस्कृति विभाग ने एक बार फिर तैयारी पूरी कर ली है। अगले चार दिन तक देश के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियों से महाकुंभ की सांझ सजेगी।

7 फरवरी को डोना गांगुली, 8 फरवरी को कविता कृष्णमूर्ति, 9 फरवरी को सुरेश वाडेकर, सोनल मान सिंह और 10 फरवरी को हरिहरन प्रस्तुति देंगे। 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा स्नान है, इसलिए 11 से 13 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।

गंगा पंडाल पर मुख्य आयोजन :-

7 फरवरी

डोना गांगुली (कोलकाता) :- ओडिशी नृत्य

योगेश गंधर्व एवं आभा गंधर्व :- सूफी गायन

सुमा सुधींद्र (कर्नाटक) :- गायन

डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) :- रासलीला

8 फरवरी

कविता कृष्णमूर्ति, डॉ. एल सुब्रह्मण्यम :- (सुगम संगीत)

प्रीति पटेल (कोलकाता) :- मणिपुरी नृत्य

नरेंद्र नाथ (पं. बंगाल) :- सरोद वादन

डॉ. देवकीनंदन शर्मा (मथुरा) :- रासलीला

9 फरवरी

सुरेश वाडेकर :- सुगम संगीत

पद्मश्री मधुप मुद्गल (नई दिल्ली) :- हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत

सोनल मान सिंह (नई दिल्ली) :- ओडिशी नृत्य

डॉ. देवकी नंदन शर्मा (मथुरा) :- रासलीला

10 फरवरी

हरिहरन :- सुगम संगीत

शुभदा वराडकर (मुंबई) :- ओडिशी नृत्य

सुधा (तमिलनाडु) :- कर्नाटक संगीत

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Feb 2025 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story