राजनीति: एनडीए सरकार 'विकसित बिहार' की नींव रख रही है विजय सिन्हा

एनडीए सरकार विकसित बिहार की नींव रख रही है  विजय सिन्हा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों 'प्रगति यात्रा' के तहत प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे कई घोषणाएं कर रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी 'प्रगति यात्रा' के दौरान पथ निर्माण विभाग की 67 योजनाओं की घोषणा की, जिसके लिए 7,741 करोड़ रुपए की राशि घोषित की गई।

पटना, 5 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों 'प्रगति यात्रा' के तहत प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे कई घोषणाएं कर रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी 'प्रगति यात्रा' के दौरान पथ निर्माण विभाग की 67 योजनाओं की घोषणा की, जिसके लिए 7,741 करोड़ रुपए की राशि घोषित की गई।

विजय सिन्हा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार की डबल गति अब कैबिनेट की बैठक में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। उत्तर बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। इन योजनाओं में रिंग रोड, बाइपास और रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण प्रमुख है, जो उत्तर बिहार के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देगा।

उन्होंने बताया कि हम पांच से छह घंटे में प्रदेश के किसी कोने से राजधानी पटना पहुंचने के लक्ष्य को पूरा कर चुके हैं। अब इस डबल इंजन की सरकार में राज्य के किसी भी हिस्से से पटना पहुंचने का लक्ष्य साढ़े तीन घंटे में पूरा कर लेने को लेकर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले विकसित बिहार की नींव रखी जा रही है। मुख्यमंत्री अभी और भी कई योजनाओं की घोषणा करने वाले हैं।

उन्होंने पथ निर्माण विभाग के 530 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि इन पर घोषणाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 136 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Feb 2025 8:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story