राजनीति: केजरीवाल ने फ्री की रेवड़ी के नाम पर जनता को दिया धोखा अनिल कुमार

केजरीवाल ने फ्री की रेवड़ी के नाम पर जनता को दिया धोखा  अनिल कुमार
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बहकाने के लिए फ्री की रेवड़ी बांटने का काम किया है। ऐसे लोगों को जनता ने खारिज कर उन्हें उनकी सही जगह दिखाने का काम किया है।

लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बहकाने के लिए फ्री की रेवड़ी बांटने का काम किया है। ऐसे लोगों को जनता ने खारिज कर उन्हें उनकी सही जगह दिखाने का काम किया है।

मंत्री अनिल कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 10 साल में दिल्ली में कोई विकास नहीं किया गया। दिल्ली के जो हालात 10 साल पहले थे, वही आज है। अरविंद केजरीवाल ने केवल फ्री की रेवड़ी बांटने और लोगों को बहकाने का काम किया है। कुछ गरीब लोग उनके बहकावे में आते रहे और अब जब उन्हें लगा कि पूरे 10 साल दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ, तो उन्होंने भाजपा को ज‍िताने का फैसला किया। भाजपा की सरकार की प्राथमिकता दिल्ली का विकास है और डबल इंजन की सरकार जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को वोट किया और वहां भाजपा की सरकार बनाई। मुझे पूरी उम्मीद है कि अगले पांच साल में दिल्ली पूरे विश्व में एक अच्छी राजधानी बनेगी। आम आदमी पार्टी को विश्लेषण करना चाहिए कि जनता ने उन्हें क्यों खारिज किया है? आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इससे यह समझा जा सकता है क‍ि जनता में मन में मौजूदा सरकार को लेकर कितना आक्रोश था।

आपको बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Feb 2025 7:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story