राजनीति: भक्त चरण दास बने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष

भक्त चरण दास बने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास को तत्काल प्रभाव से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास को तत्काल प्रभाव से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दास को तत्काल प्रभाव से ओपीसीसी प्रमुख नियुक्त किया।

राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निराशाजनक परिणामों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया था।

जिस समय राज्य इकाई को भंग किया गया था, उस समय शरत पटनायक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे। अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास ने पूर्व ओपीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक की जगह ली है।

यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब पार्टी भविष्य में होने वाले चुनावों से पहले राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

ओडि‍शा में कांग्रेस पार्टी को हाल के वर्षों में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। जहां बीजू जनता दल (बीजेडी) मजबूत विपक्ष के तौर पर प्रदेश के राजनीतिक क्षितिज पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही है। वहीं सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है।

भक्त चरण दास की पहचान ओडिशा की सियासत में स्थापित नेता के तौर पर रही है। उन्होंने कई बार कालाहांडी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में कार्य किया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में रेल, खेल और युवा मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके है।

भक्त चरण दास कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और बिहार, मणिपुर और मिजोरम के लिए एआईसीसी प्रभारी रह चुके हैं। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने विक्रांत भूरिया को अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कांग्रेस पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे के प्रति उनकी समर्पित सेवा और योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं विक्रांत भूरिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए डॉ. विक्रांत भूरिया झाबुआ से कांग्रेस विधायक है और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे है। वह वह मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Feb 2025 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story