राजनीति: हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की मेयर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

हरियाणा  नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की मेयर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव 2025 के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भाजपा ने जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने अपने 9 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव 2025 के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भाजपा ने जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने अपने 9 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है।

भाजपा ने गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा और फरीदाबाद से प्रवीन जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस संबंध में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसमें जिक्र है, ''भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से विचार-विमर्श कर प्रदेश चुनाव समिति ने हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव-2025 के लिए मेयर पद हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।''

फरीदाबाद से हरियाणा बाल कल्याण आयोग की चेयरमैन प्रवीन जोशी, हिसार से प्रवीन पोपली को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा, सोनीपत से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रहे राजीव जैन को टिकट दिया गया है। करनाल से रेणुबाला गुप्ता, पानीपत से कोमल सैनी, रोहतक से राम अवतार बाल्मीकि, यमुनानगर से सुमन बहमनी, अंबाला से सैलजा सचदेवा, गुरुग्राम से राजरानी मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा है।

बता दें कि बीते साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीट पर जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। इसके अलावा, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें मिली थी। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) को 2 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई थी।

--आईएएएनएस

एसके/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Feb 2025 9:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story