राजनीति: मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता को केजरीवाल, आतिशी, बांसुरी स्वराज ने दी बधाई

मुख्यमंत्री चुने जाने पर रेखा गुप्ता को केजरीवाल, आतिशी, बांसुरी स्वराज ने दी बधाई
रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने बधाई दी है। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी।

'आप' के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे वह पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।"

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्ली वालों से किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।"

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "दिल्ली की विकास और प्रगति के नए युग की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।"

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने एक्स पोस्ट पर लिखा, "रेखा गुप्ता जी को भाजपा विधायक दल की नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका नेतृत्व देश की राजधानी दिल्ली के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। यह महत्वपूर्ण अवसर प्रधानमंत्री मोदी के महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता प्रदान करता है। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।"

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी सीएम रह चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Feb 2025 9:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story