राजनीति: हरियाणा में मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही नायब सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा में मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही नायब सरकार  भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। इसी बीच, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही है, उनकी चुनाव करवाने की कोई मंशा नहीं थी।

रोहतक, 21 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। इसी बीच, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार मजबूरी में निकाय चुनाव करा रही है, उनकी चुनाव करवाने की कोई मंशा नहीं थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हरियाणा में निकाय चुनाव भाजपा मजबूरी में करवा रही है, उनकी चुनाव कराने की कोई मंशा नहीं थी। इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने वाली है।"

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हवा-हवाई है और उनके वायदे भी हवा-हवाई ही हैं। सौ दिन के कार्यकाल में नायब सैनी सरकार ने कुछ नहीं किया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी नगर निगम में भाजपा का मेयर है, वहां केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। लोगों को कोई मूलभूत सुविधाएं नहीं दी गईं। यहीं नहीं, भाजपा के मेयर तो सरकार के सामने खुद को असहाय कहते हुए नजर आ रहे थे। इस बार चुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और असली विकास कांग्रेस के मेयर और पार्षद शहरों में करवाएंगे।

उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं, क्योंकि वह हरियाणा से हैं और इससे पहले दिल्ली में जो मुख्यमंत्री थे, वह भी हरियाणा से ही थे। दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनेगा, वह हरियाणा का ही होगा, क्योंकि तीनों तरफ से हरियाणा ने दिल्ली को घेर रखा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Feb 2025 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story