राजनीति: महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं को मेरी पत्नी ने सराहा शत्रुघ्न सिन्हा

महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं को मेरी पत्नी ने सराहा  शत्रुघ्न सिन्हा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी पत्नी भी महाकुंभ में गई थीं और उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का सराहा है।

आसनसोल, 21 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी पत्नी भी महाकुंभ में गई थीं और उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का सराहा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "जहां तारीफ करने की बातें होंगी, मैं करूंगा। लेकिन, जिन लोगों ने दावा किया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी, क्या वह ऐसा कर पाए? महाकुंभ में भगदड़, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, आग लगने की घटनाएं। कितने लोगों की मृत्यु हो गई? कितने लोग अपने परिवार से बिछड़ गए? क्या सरकार की जवाबदेही नहीं बनती है कि वह मौतों का सही आंकड़ा जारी करे? कई धर्माचार्य हैं जो कहते हैं कि कुंभ तो 12 साल में आता है। यह कुंभ 144 साल बाद आया, इसे लेकर इतना हंगामा क्यों?"

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सबकी आस्था है। हमें नहीं पता है कि कितने करोड़ लोगों ने यहां पर स्नान किया। सरकार जो कह रही है, हम उसे मान रहे हैं। पश्चिम बंगाल में गंगा सागर पर मेले का आयोजन किया जाता है। ममता बनर्जी के नेतृत्व में यहां पर भव्य मेला होता है। यहां पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। महाकुंभ में हम सभी ने देखा है कि क्या हुआ। कितने लोग गंगा नदी में बह गए, उनके बारे में सरकार कुछ नहीं कह रही है।

तृणमूल सांसद ने कहा कि महाकुंभ को लेकर बहुत प्रचार किया गया। लेकिन, हकीकत यह है कि 20-25 किलोमीटर श्रद्धालुओं को पैदल चलते देखा गया है। सरकार को इनके लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए थी। सरकार ने जहां अच्छा काम किया, उसकी सराहना होनी चाहिए। लेकिन, जिन्हें दर्द हुआ, उनके लिए कौन जिम्मेदार है?

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने और उनके वादों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी वहां पर भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं। इसमें एक वादा महिलाओं के खाते में 2,500 रुपये देने का है। देखना होगा कि इस वादे को कैसे पूरा करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Feb 2025 10:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story