राजनीति: कुणाल घोष ने सुकांत मजूमदार को बताया 'बच्चा', कहा - 'ममता बनर्जी सभी धर्मों का करती हैं सम्मान'

कुणाल घोष ने सुकांत मजूमदार को बताया बच्चा, कहा - ममता बनर्जी सभी धर्मों का करती हैं सम्मान
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना रावण से की है, जिसको लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है।

कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना रावण से की है, जिसको लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है।

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा, "सुकांत मजूमदार सिर्फ एक बच्चा है। ममता बनर्जी सभी धर्मों का सम्मान करती हैं।"

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हर धर्म का सम्मान करती हैं क्योंकि वह संविधान की भावना में विश्वास करती हैं। भाजपा दिशाहीन है। पश्चिम बंगाल में सभी धर्मों के लोग सद्भाव से रहते हैं। भाजपा ने दुर्गा पूजा समितियों को धन देने का विरोध किया, जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा समितियों के लिए धन राशि बढ़ा दी। ये लोग झूठी कहानी गढ़ना चाहते हैं। बंगाल हमेशा भारत का हिस्सा रहा है और रहेगा।

पूर्वोत्तर निवेशक समिट के तहत कोलकाता में शुक्रवार को पूर्वोत्तर व्यापार एवं निवेश रोड शो का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस दौरान सुकांत मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार को पूरा समर्थन देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' के तहत पूर्व और पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में किए गए किसी भी निवेश का अप्रत्यक्ष लाभ बंगाल को भी मिलेगा, क्योंकि कोलकाता और हल्दिया बंदरगाह व्यापार के लिए मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हैं। राज्य में निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2025 10:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story