रक्षा: राजनाथ सिंह ने आईएनएस तारिणी की जांबाज महिला क्रू से की बातचीत

राजनाथ सिंह ने आईएनएस तारिणी की जांबाज महिला क्रू से की बातचीत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नाविका सागर परिक्रमा-2 की जांबाज महिला क्रू से बातचीत की। इस दल ने आईएनएस तारिणी से दुनिया का चक्कर लगाने का साहसिक सफर पूरा किया है।

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नाविका सागर परिक्रमा-2 की जांबाज महिला क्रू से बातचीत की। इस दल ने आईएनएस तारिणी से दुनिया का चक्कर लगाने का साहसिक सफर पूरा किया है।

रक्षा मंत्री सिंह ने इन जांबाज महिलाओं की अटूट हिम्मत, संयम और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन समुद्री परिस्थितियों में हजारों समुद्री मील की यात्रा करते हुए उन्होंने नारी शक्ति की मिसाल पेश की है। उन्होंने इस साहसिक अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि पूरा देश इन वीरांगनाओं की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा है।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर, मैंने नाविका सागर परिक्रमा - 2 के जांबाज क्रू से बातचीत की। आईएनएस तारिणी पर सवार होकर दुनिया भर की परिक्रमा करने की चुनौती का सामना करते हुए उनकी साहसिक यात्रा नारी शक्ति की एक मिसाल है। हजारों समुद्री मील की यात्रा करते हुए, कठिन समुद्री परिस्थितियों के दौरान उनकी अटूट दृढ़ता, शांत व्यवहार और दृष्टिकोण आज महिलाओं की असाधारण क्षमताओं का उदाहरण है।"

उन्होंने कहा कि एक गौरवशाली देश के तौर पर हम उनकी अद्वितीय उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और इस उल्लेखनीय अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए उन्हें दिल से शुभकामनाएं देते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही महिलाओं के लिए कई घोषणाएं भी की गई हैं।

पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए समर्पित होता है। इस वर्ष एक्सलरेट एक्शन थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क से हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे अन्य देशों ने भी इसे मनाना शुरू किया। संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में इसे मान्यता दी, जिसके बाद 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 March 2025 10:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story