राजनीति: सत्येंद्र जैन पर एसीबी का शिकंजा, भाजपा ने कहा- 'केजरीवाल हैं भ्रष्टाचार के पीछे मास्टरमाइंड'

सत्येंद्र जैन पर एसीबी का शिकंजा, भाजपा ने कहा- केजरीवाल हैं भ्रष्टाचार के पीछे मास्टरमाइंड
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज किया है। जैन पर आरोप है कि उन्होंने सीसीटीवी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया। भाजपा ने जैन के खिलाफ एसीबी के शिकंजे पर जोरदार तंज कसते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के पीछे अरविंद केजरीवाल मास्टरमाइंड हैं।

नई दिल्ली, 19 मार्च(आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब उनके खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज किया है। जैन पर आरोप है कि उन्होंने सीसीटीवी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया। भाजपा ने जैन के खिलाफ एसीबी के शिकंजे पर जोरदार तंज कसते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के पीछे अरविंद केजरीवाल मास्टरमाइंड हैं।

सत्येंद्र जैन पर एसीबी का शिकंजा कसने पर भाजपा विधायक अभय वर्मा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इनके तो काले कारनामे धीरे-धीरे खुल रहे हैं। सीएजी की रिपोर्ट में हम लोगों ने देखा कि किस प्रकार से स्वास्थ्य सिस्टम को लूटने का काम किया गया था। शराब पॉलिसी में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। सीसीटीवी प्रोजेक्ट मामले में अब सत्येंद्र जैन का नाम सामने आया है। यह एक गंभीर मामला है। लेकिन, इसके मास्टरमाइंड तो अरविंद केजरीवाल हैं। हालांकि, एसीबी ने अच्छा काम किया है। निश्चित रूप से सच बाहर निकलकर आना चाहिए। जैन के खिलाफ प्रमाण मिलते हैं तो उन्हें सजा होनी चाहिए साथ में पैसे की रिकवरी भी होनी चाहिए।

भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा कि जो गुनाह करेगा उसे जांच का भी सामना करना पड़ेगा और उसे सजा भी भुगतनी होगी। क्योंकि पाप किसी का भी पीछा नहीं छोड़ती है। यदि जैन ने गुनाह नहीं किया होगा तो पाक-साफ होकर बाहर आएंगे। जांच होने दीजिए। केजरीवाल भी जांच की मांग करते थे।

दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। इस पर शायद किसी की टिप्पणी की जरूरत नहीं है।

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधिक सोच रखने वाली पार्टी है। लगातार इन पर एफआईआर हो रही हैं। जैन तो भ्रष्टाचार के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। एसीबी ने मामला दर्ज किया है। इसकी जांच होने दीजिए। जांच होने के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 March 2025 9:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story