राजनीति: नकारात्मक राजनीति के कारण विपक्ष धीरे-धीरे समाप्त हो रहा अरुण सिंह

नकारात्मक राजनीति के कारण विपक्ष धीरे-धीरे समाप्त हो रहा  अरुण सिंह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि नकारात्मक राजनीति के कारण विपक्ष धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है। अखिलेश और कांग्रेस के लोग सिर्फ विरोध ही करते हैं। यहां तक कि महाकुंभ में करोड़ों लोगों के आगमन का भी इन्होंने विरोध किया।

मिर्जापुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि नकारात्मक राजनीति के कारण विपक्ष धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। विपक्ष हर अच्छे काम का विरोध करता है। अखिलेश और कांग्रेस के लोग सिर्फ विरोध ही करते हैं। यहां तक कि महाकुंभ में करोड़ों लोगों के आगमन का भी इन्होंने विरोध किया।

अरुण सिंह ने कहा कि मिर्जापुर में विकास की गंगा बह रही है। शहर से होकर तीन एक्सप्रेसवे विंध्य, गंगा और बुंदेलखंड गुजरते हैं। यहां कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही यह विकास संभव है। यहां एक्सप्रेसवे बनेगा तो वह जमीन पर ही बनेगा। वक्फ की सैकड़ों एकड़ जमीनों पर भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। इस कारण विपक्षी सवाल उठा रहे हैं। विपक्षी दलों को भूमाफिया की चिंता है। इस बिल के माध्यम से करोड़ों लोगों को फायदा होने जा रहा है।

उन्होंने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' पर कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश के पैसे की बर्बादी होती है। बार-बार चुनाव के कारण करोड़ों की मशीनरी का नुकसान होता है। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' देश की जरूरत है।

अरुण सिंह ने कहा कि रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस है। साल 1980 में पार्टी की स्थापना हुई थी। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पूरे देश में कार्यकर्ता 6 से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उत्साह के साथ पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे। गांव चलो, बस्ती चलो अभियान में प्रत्येक सांसद, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी किसी न किसी गांव में जाएंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक के संसद से पास होने पर कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। इस एक्ट के माध्यम से करोड़ों गरीब मुस्लिम महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा में लाभ मिलेगा, विवादित जमीनों का निस्तारण होगा। पूरे देश में इसका स्वागत हो रहा है। सपा-बसपा-कांग्रेस ने तीन तलाक का भी विरोध किया था। धारा-370 का विरोध किया था। नागरिक संशोधन बिल का विरोध किया था। लेकिन, विरोध बेवजह था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2025 8:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story