धर्म: उत्तर प्रदेश रामनवमी पर संभल में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के लगे नारे

उत्तर प्रदेश  रामनवमी पर संभल में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के लगे नारे
देशभर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर रविवार को बहुत ही धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के संभल में भी इसकी रौनक देखने को मिली। यहां भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

संभल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देशभर में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के मौके पर रविवार को बहुत ही धूमधाम से रामनवमी मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के संभल में भी इसकी रौनक देखने को मिली। यहां भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

संभल में विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम जन्म उत्सव और रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जय श्रीराम के जयघोषों के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य तथा पदाधिकारी शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान राम और हनुमान जी की झांकी निकाली गई। इस शोभायात्रा के मार्ग पर लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

इससे पहले, शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन सोलंकी का भव्य स्वागत किया गया। परिषद के सदस्यों ने 'जय श्रीराम' के उद्घोष के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में सोलंकी ने राम जन्मोत्सव के महत्व और हिंदू समाज की ऐतिहासिक संघर्ष यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।

सोहन सोलंकी ने समाज में धार्मिक एकता और समरसता के लिए विहिप के प्रयासों की सराहना की। सोलंकी ने अपने संबोधन में बताया कि हिंदू समाज को अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण किया जा सके।

सोहन सोलंकी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि पूरे विश्व में आज राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और यह उत्सव विशेष महत्व का है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरा राम जन्मोत्सव है, जिसे देशभर में बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान राम हर हिंदू के हृदय में हैं। राम के मंदिर के लिए हिंदू समाज ने 500 वर्षों तक संघर्ष किया, बलिदान दिए और कभी भी पराजय को स्वीकार नहीं किया। अंततः हम विजय प्राप्त करने में सफल हुए और राम मंदिर का निर्माण हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2025 9:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story