राजनीति: भाजपा स्थापना दिवस समस्तीपुर में नित्यानंद राय ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां

भाजपा स्थापना दिवस  समस्तीपुर में नित्यानंद राय ने गिनाईं पार्टी की उपलब्धियां
देश भर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के समस्तीपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पार्टी के इतिहास और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समस्तीपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश भर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के समस्तीपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पार्टी के इतिहास और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

नित्यानंद राय ने भाजपा की यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पार्टी न केवल भारत, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले भारतीय जनसंघ के रूप में अस्तित्व में आई थी। साल 1980 में भाजपा का गठन हुआ और इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई बने। जनसंघ से लेकर भाजपा तक का यह सफर पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब कोई संगठन अपने कर्तव्यों को निभाते हुए, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अपनी निष्ठा से पार्टी को विश्व में सबसे श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेता है, तो उसका परिणाम सकारात्मक रूप से सामने आता है। भारतीय जनता पार्टी के गठन के समय अमित शाह जैसे नेता भी पार्टी के साथ थे, जो बाद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को विशेष रूप से सराहा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। उनका नेतृत्व विश्व भर में सबसे लोकप्रिय है और आज पूरी दुनिया में उनका डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता जुड़ी है, और इसने भाजपा को देश की जनता की पार्टी बना दिया है। यही कारण है कि भाजपा ने लगातार तीन बार सरकार बनाई है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नित्यानंद राय ने विश्वास व्यक्त किया और कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी। महागठबंधन इस चुनाव में पूरी तरह से हारने वाला है। एनडीए को भारी बहुमत मिलने जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2025 10:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story