साउथर्न सिनेमा: बर्थडे स्पेशल फेयरनेस क्रीम के एड को कहा न, तो सुर्खियों में आईं साई पल्लवी

बर्थडे स्पेशल फेयरनेस क्रीम के एड को कहा न, तो सुर्खियों में आईं साई पल्लवी
अभिनेत्री साई पल्लवी की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। 9 मई 1992 को जन्मीं अभिनेत्री के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह अभिनय की दुनिया में आने से पहले एक डॉक्टर थीं। ‘नेचुरल ब्यूटी’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को न कर चुकी हैं। वहीं, अपने बेबाक अंदाज की वजह से विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री साई पल्लवी की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। 9 मई 1992 को जन्मीं अभिनेत्री के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि वह अभिनय की दुनिया में आने से पहले एक डॉक्टर थीं। ‘नेचुरल ब्यूटी’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को न कर चुकी हैं। वहीं, अपने बेबाक अंदाज की वजह से विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है।

जानकारी के अनुसार साई पल्लवी को साल 2019 में एक कंपनी ने फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन के लिए ऑफर किया था, जिसके लिए उन्हें 2 से 3 करोड़ रुपए मिल रहे थे। हालांकि, अभिनेत्री ने विज्ञापन को यह कहकर ठुकरा दिया कि वह इस तरह की चीजों को प्रमोट नहीं करेंगी।

एक साक्षात्कार में पल्लवी ने खुलासा किया था कि वह ज्यादा मेकअप करने के पक्ष में नहीं रहती हैं।

अभिनेत्री का मानना है कि वह भारतीय हैं और उन्हें जो रंग मिला है, वह सही है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के फैसले की जमकर प्रशंसा हुई थी और यूजर्स ने इसे उनका बेहतरीन फैसला बताया था।

साई की एक्टिंग, खूबसूरती और सरल अंदाज की वजह से तारीफ होती है, तो मुखरता की वजह से वह विवादों में भी रह चुकी हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू को लेकर अभिनेत्री ने निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बात की थी और फिल्म में दिखाए गए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और हत्या को उन्होंने गौ तस्करी करने वालों से तुलना की थी।

उन्होंने कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ में दिखाया गया कि कश्मीरी पंडितों को किस तरह से मारा गया। उन्होंने इस दौरान एक घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक मुस्लिम युवक गाड़ी में गाय लेकर जा रहा था। उसे पीटकर 'जय श्रीराम' के नारे लगवाए गए।

साई पल्लवी ने कहा कि अगर धार्मिक संघर्ष की बात हो रही है, तो फिर इन घटनाओं में अंतर कहां है? उनका मानना है कि कश्मीरी पंडितों का नरसंहार तब हुआ था और ये घटना अब हुई है। हमें खुद को सही रखना चाहिए, तभी सही के लिए आवाज उठा सकते हैं।

पल्लवी ने साल 2005 में आई फिल्म ‘कस्तुरी मान’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और काली, मिडिल क्लास, मारी, लव स्टोरी, श्याम सिंह रॉय, गार्गी, अमरन, तंडेल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

साई पल्लवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो वह जल्द ही नितेश तिवारी के 'रामायण' में नजर आएंगी। फिल्म में वह माता सीता के किरदार में होंगी, वहीं रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। 'रामायण' में 'केजीएफ' स्टार यश लंकापति रावण की भूमिका में हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 May 2025 9:37 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story