राष्ट्रीय: क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद मुरली नाइक को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, मुंबई से आंध्र प्रदेश तक शोक की लहर

क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में शहीद मुरली नाइक को श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग, मुंबई से आंध्र प्रदेश तक शोक की लहर
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में भारतीय सेना के जवान मुरली नाइक (27) शहीद हो गए। इस दुखद घटना से न सिर्फ उनके पैतृक स्थान आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले, बल्कि महाराष्ट्र के मुंबई में भी शोक की लहर फैल गई है।

पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) 9 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में भारतीय सेना के जवान मुरली नाइक (27) शहीद हो गए। इस दुखद घटना से न सिर्फ उनके पैतृक स्थान आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले, बल्कि महाराष्ट्र के मुंबई में भी शोक की लहर फैल गई है।

शहीद मुरली नाइक आंध्र प्रदेश के गोरंटला मंडल स्थित पुट्टागुंडलापल्ले गांव के कल्ली थांडा के निवासी थे। वे एक गरीब कृषक परिवार से ताल्लुक रखते थे और हाल ही में आर्मी में नौकरी मिलने के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई से आंध्र प्रदेश लौटे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार (9 मई) तड़के नियंत्रण रेखा पर भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी और मोर्टार हमला किया गया। इस दौरान मुरली नाइक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने के प्रयास में नई दिल्ली ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है।

घटना के बाद मुरली के मूल गांव के साथ-साथ मुंबई के घाटकोपर इलाके में गहरा शोक है, जहां उनका परिवार वर्षों से रहा है। स्थानीय लोगों ने घाटकोपर में मुरली को श्रद्धांजलि देने के लिए होर्डिंग्स लगाए हैं और देर शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया।

बता दें कि सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इसमें एलओसी से सटे इलाकों में कई लोगों की मौत भी हुई है और कई घायल हुए हैं।

इसके साथ ही, पाकिस्तान ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन देश के कई सीमावर्ती शहरों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, हमारे सुरक्षा बलों ने उन हमलों को नाकाम कर दिया है। गुरुवार शाम पाकिस्तान ने 300 से 400 ड्रोन दागे थे, जिन्हें भारतीय सेना ने मार गिराया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2025 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story