राजनीति: भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व और अभिमान है गिरिराज सिंह

भारतीय सेना के शौर्य पर गर्व और अभिमान है  गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें भारत की सेना के शौर्य पर गर्व और अभिमान है। भारत के लोगों को, बिहार के लोगों को, बेगूसराय के लोगों को सेना पर गर्व है। आज हम सुरक्षित हैं तो सेना की बदौलत सुरक्षित हैं।

बेगूसराय, 10 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें भारत की सेना के शौर्य पर गर्व और अभिमान है। भारत के लोगों को, बिहार के लोगों को, बेगूसराय के लोगों को सेना पर गर्व है। आज हम सुरक्षित हैं तो सेना की बदौलत सुरक्षित हैं।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सेना के शौर्य से आज दुश्मन के दांत खट्टे हो रहे हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के एक महायज्ञ में चुनाव को लेकर आशीर्वाद मांगने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें शायद पता नहीं होगा कि उनके पिता के राज में बेगूसराय में सड़कें नहीं थीं। तेजस्वी यादव किसी पूजा में आए तो उन्हें वहां दुर्गंध लग रही थी, तो कपड़े से मुंह ढक रहे थे। जबकि, हम लोग पूजा की हर गंध को आत्मशुद्धि मानते हैं। यह हमारी और उनकी सोच में अंतर है।

उन्होंने कहा कि वे हमेशा वोट के लिए सोचते हैं। वे हिंदू-मुसलमान को बांटते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काम करते हैं।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तेजस्वी यादव भूल जाएं कि उन्हें सत्ता मिलनी है। उन्होंने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि शायद उन्हें याद नहीं होगा, उनके माता-पिता के शासनकाल को राज्य के लोगों ने देखा है। लालू यादव का जो राज था, वह दिन फिर नहीं लौटे, यह बिहार के लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जीविका दीदी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

बता दें कि दो दिन पहले तेजस्वी यादव बेगूसराय में एक यज्ञ में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने मुंह को गमछे से ढक लिया था। पंडित उनका मंत्र पढ़कर स्वागत कर रहे थे। उसके बाद जैसे ही फीता काटने की बारी आती है, चेहरे से गमछा हटाते हैं। उसके बाद जैसे ही फीता कट जाता है, चेहरे पर गमछा लगा लेते हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई।

--आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2025 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story