राजनीति: बिहार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में नंबर वन तेजस्वी यादव

बिहार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में नंबर वन  तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि 20 साल से उनकी सरकार है और राज्य भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में नंबर वन है।

गया, 20 मई (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि 20 साल से उनकी सरकार है और राज्य भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में नंबर वन है।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को बोधगया में एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा पलायन बिहार में होता है और सबसे ज्यादा गरीबी भी बिहार में है। यहां अपराध चरम पर है। प्रतिदिन कोई न कोई घटना अपराधियों द्वारा अंजाम दी जाती है।

उन्होंने कहा कि अब तो अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे लोग पुलिस का ही एनकाउंटर करने लगे हैं।

राजद नेता ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था लगभग खत्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। स्थिति यह है कि यदि वह अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों का नाम भी बता दें, तो बहुत है।

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी बिहार को लूटने में लगे हुए हैं, वही लोग मुख्यमंत्री के साथ रहते हैं। ये लोग बिहार को लूटने का काम कर रहे हैं। अफसरशाही चरम पर है, जनप्रतिनिधियों की बातों को अधिकारी सुनते तक नहीं हैं।

उन्होंने एक बार फिर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये जवान आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद होते हैं। देश की सीमा पर रह रहे दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद होते हैं, तो फिर इन्हें शहीद का दर्जा क्यों नहीं मिलना चाहिए?

इससे पहले जिले के गुरुआ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल में तो गाड़ी भी खटारा हो जाती है, नीतीश कुमार की सरकार 20 वर्षों से है। खटारा गाड़ी चलाने पर गाड़ी धुआं देती है। इसी तरह 20 वर्ष में यह सरकार भी खटारा हो गई है, अब हमें यह सरकार नहीं चाहिए।

बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन को भी निशाने पर लेते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें क्या समझ में आएगा, 17 महीने हमारे साथ में थे, जहां बिना पेपर लीक हुए हमने पांच लाख लोगों को नौकरी दी थी, लेकिन अब संतोष कुमार सुमन भाजपा के साथ चले गए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 May 2025 7:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story