राजनीति: यमुना में झाग बनने पर आप का भाजपा पर हमला, 'इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में कभी नहीं हुआ'

यमुना में झाग बनने पर आप का भाजपा पर हमला, इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में कभी नहीं हुआ
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बुधवार को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में बड़े पैमाने पर फैले सफेद झाग ने न केवल दिल्लीवासियों को चिंतित कर दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। बुधवार को कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में बड़े पैमाने पर फैले सफेद झाग ने न केवल दिल्लीवासियों को चिंतित कर दिया है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है और दावा किया है कि "चार इंजन की सरकार" के बावजूद यमुना का प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है।

"आप" ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें यमुना नदी का पानी सफेद झाग से भरा नजर आ रहा है।

पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह झाग यमुना के जल में अमोनिया समेत कई खतरनाक विषाक्त रसायनों की मौजूदगी का संकेत है। पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यमुना की सफाई केवल कागजों और भाषणों तक सीमित रह गई है, जबकि असलियत में स्थिति और भी भयावह हो चुकी है।

दिल्ली की पूर्व सीएम व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "यह भाजपा की चार इंजन सरकार का कमाल है। इतना प्रदूषण यमुना के इतिहास में कभी नहीं हुआ।"

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार केवल घोषणाओं और योजनाओं की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में यमुना की स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि भाजपा की 'नमामि गंगे' और 'यमुना सफाई अभियान' जैसे कार्यक्रम विफल साबित हो रहे हैं। यमुना में झाग के इस मुद्दे ने दिल्ली की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 May 2025 7:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story