अपराध: बिहार में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा दोनों ही दम तोड़ चुकी शरवत जहां फातिमा

बिहार में कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा दोनों ही दम तोड़ चुकी  शरवत जहां फातिमा
बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में मासूम बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब न तो कानून-व्यवस्था बची है और न ही स्वास्थ्य सेवाओं की कोई सूरत बाकी है।

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में मासूम बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब न तो कानून-व्यवस्था बची है और न ही स्वास्थ्य सेवाओं की कोई सूरत बाकी है।

शरवत जहां फातिमा ने रविवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि मुजफ्फरपुर में जो कुछ हुआ, वह बेहद शर्मनाक और रूह कंपा देने वाला है। एक बच्ची के साथ रेप किया गया, उसका गला रेत दिया गया। यह सब एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने किया। आप इससे राज्य की कानून-व्यवस्था का अंदाजा लगा सकते हैं। बिहार में बच्चियों की सुरक्षा अब शून्य हो चुकी है, और जब वे दलित समुदाय से आती हैं तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद बच्ची को उचित इलाज नहीं मिल पाया। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया। उन्होंने कहा कि जब बच्ची को तत्काल इलाज की जरूरत थी, तब स्वास्थ्य व्यवस्था सोई हुई थी। अगर बेहतर इलाज होता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

राज्य की एनडीए सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों से यह सरकार सिर्फ महिलाओं को डरा रही है और सत्ता का सुख भोग रही है। पिछले 15-20 साल में बिहार में जंगलराज नहीं दिख रहा है क्या? हर विभाग में अराजकता फैली हुई है। नीतीश कुमार को जनता आने वाले दिनों में सबक जरूर सिखाएगी।

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मुद्दा केवल राजनीति का नहीं है, बल्कि इंसानियत का है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का इस्तीफा नहीं लेते हैं, और पीएमसीएच के दोषी कर्मियों को तत्काल बर्खास्त नहीं किया जाता, साथ ही पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तो महिला कांग्रेस अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगी।

फातिमा ने कहा कि आज दिल बेहद दुखी है। यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी बच्चियों की सुरक्षा का सवाल है। महिला कांग्रेस हर उस मां-बेटी के साथ खड़ी है जो इस समाज में न्याय की उम्मीद करती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Jun 2025 9:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story