राजनीति: कर्नाटक करदाताओं का पैसा बर्बाद कर रही कांग्रेस सरकार- आर अशोक

बेंगलुरु, 2 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में नेता विपक्ष आर अशोक ने राज्य की सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर कर दाताओं के पैसों का दुरुपयोग करने और किसानों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
प्रेस कॉफ्रेंस में आर अशोक ने कहा, "कर्नाटक की कांग्रेस सरकार करदाताओं के पैसों का दुरुपयोग कर रही है। यह राज्य के लिए अच्छा नहीं है। राज्य पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को 8 से 9 करोड़ रुपये देने का क्या मतलब है। यह पैसा राज्य के विकास पर खर्च होना चाहिए।"
कर्नाटक के तुमकुरु जिले के गुब्बी तालुका में हेमावती संपर्क (लिंक) नहर परियोजना के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को प्रदर्शन हिसंक हो गया। सरकार प्रदर्शन में शामिल किसानों पर सख्ती से पेश आई है। किसानों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इस पर आर अशोक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ पक्षपात कर रही है। किसानों को पार्टी के प्रतिनिधि के रूप में देखा जा रहा है, गलत है। सरकार को किसानों से बात कर उनकी समस्या को सुलझाना चाहिए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्र के माध्यम से कर्नाटक सरकार को कृष्णा नदी पर बने अल्माटी बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ाने को कहा है। इस पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा, "राज्य के भाजपा विधायकों और सांसदों को इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए।"
इस पर आर अशोक ने कहा, "अल्माटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। महाराष्ट्र सरकार को इस पर सलाह देने की जरूरत नहीं है।"
आर अशोक ने आगे कहा, "हम केंद्र सरकार से मिलने को तैयार हैं। लेकिन, डी. के. शिवकुमार बताएं, राज्य में सिंचाई की सुविधा के लिए सरकार क्या कर रही है और इसके लिए कितना पैसा सरकार खर्च कर रही है।"
भाजपा नेता ने कमल हासन से उस बयान के लिए माफी मांगने की अपील की, जिसमें उन्होंने तमिल भाषा को सभी भाषाओं की जननी कहा था। आर अशोक ने कहा कि कन्नड़ भाषा भी पुरानी भाषा है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 Jun 2025 7:09 PM IST