राजनीति: कांग्रेस पार्टी संगठन पर ध्यान नहीं देती, वह केवल पारिवारिक पार्टी है श्याम सिंह राणा

करनाल, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हरियाणा संगठन विस्तार के दौरे को लेकर राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन की तरफ ध्यान देने की बजाय केवल पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है। उसकी हार का यही कारण है।
एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध के तौर-तरीके बदल गए हैं। इसमें तकनीक ज्यादा आ गई है। हमारी लड़ाई आतंकवादियों से है, न कि पाकिस्तान के लोगों से। वे तो गरीब हैं। हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों पर हमला किया, लेकिन वहां की सेना ने आतंकवादियों का साथ दिया। इस वजह से भारतीय सेना को एयरबेस पर अटैक करना पड़ गया। पाकिस्तान की आर्मी और आतंकवादियों में कोई अंतर नहीं है। उसका कारण यह भी है कि विदेश नीति पाकिस्तान की आर्मी के लोग बनाते हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बयान दिया है कि तीन घोड़े होते हैं - एक लंगड़ा घोड़ा, एक शादी वाला घोड़ा, एक रफ्तार वाला घोड़ा। इस पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा, "इतने ज्ञान की बात तो वही जानते हैं। घोड़े तो रेस के भी हैं, रफ्तार के भी हैं। पहले महाराणा प्रताप का चेतक घोड़ा था, आज उसकी पूजा होती है। लड़ाई के घोड़े शूरवीर होते हैं। शादी वाला घोड़ा तो सजावटी होता है।"
उल्लेखनीय है कि भोपाल दौरे के समय कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा था, “पहले हम रेस के घोड़े को बारात में भेज देते थे और बारात के घोड़े को रेस में। लेकिन मध्य प्रदेश में मुझे पता चला कि एक तीसरा लंगड़ा घोड़ा भी है। अब रेस का घोड़ा रेस में जाएगा, बारात का घोड़ा बारात में जाएगा और लंगड़े घोड़े को रिटायर करना है। उसे कहना है कि घास चरो, पानी पियो और दूसरों को परेशान मत करो, वरना कार्रवाई होगी।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   4 Jun 2025 8:18 PM IST