राजनीति: राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में धांधली वाले बयान का हर्षवर्धन सपकाल ने किया समर्थन

राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनाव में धांधली वाले बयान का हर्षवर्धन सपकाल ने किया समर्थन
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "महाराष्ट्र चुनाव में धांधली" वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है, वह पूरी तरह असंवैधानिक है। जनता के मतों की चोरी कर यह सरकार बनाई गई। वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी की गई, और यह धांधली पकड़ी भी गई है।

मुंबई, 7 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के "महाराष्ट्र चुनाव में धांधली" वाले बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है। महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है, वह पूरी तरह असंवैधानिक है। जनता के मतों की चोरी कर यह सरकार बनाई गई। वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी की गई, और यह धांधली पकड़ी भी गई है।

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि अब भाजपा यही तकनीक पूरे देश में लागू करना चाहती है। महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों से लेकर बिहार तक के चुनाव में इसी पैटर्न पर फर्जीवाड़ा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस इसका पूरी ताकत से विरोध करेगी।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से ठाकरे परिवारों के बीच संभावित गठबंधन पर कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो और मोहब्बत की दुकान है। हम न किसी का नाम चुराते हैं और न काम। अगर ठाकरे परिवार एक साथ आता है, तो कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है। हमारा फोकस भारत जोड़ो के रास्ते पर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में एक मुहिम चल रही है जिसके तहत संविधान निर्माता डॉक्‍टर साहब भीमराव अंबेडकर हैं, लेकिन संविधान निर्माण में शामिल बी.एन. राव के योगदान को भूला गया है। असल मायने में वह संविधान निर्माता हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपकाल ने कहा कि भारत का संविधान भाजपा को कतई मंजूर नहीं है। निर्माण प्रक्रिया से लेकर ही भाजपा इसके खिलाफ रही है। आरएसएस ने अंबेडकर को चिट्ठी लिखकर कहा कि मनु स्मृति के अनुसार संविधान लिखा जाए। मनु स्मृति पुरुष और महिला की समानता के खिलाफ है। भाजपा का पहले से ही यह अप्रोच रहा है।

एक अन्य सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वर्ल्ड पॉवर्टी इंडेक्स के पैमाने में बदलाव से भारत में गरीबों की संख्या घटकर 27 से पांच प्रतिशत पर आ गई है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड पॉवर्टी इंडेक्स को लेकर मोदी सरकार भ्रम फैला रही है। ये आंकड़े सच्चाई से परे हैं। भारत के महान अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने जो मापन प्रणाली दी है, वही देश की वास्तविक तस्वीर दिखाती है। देश को आगे बढ़ाने के लिए उसी वैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टिकोण को अपनाना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 Jun 2025 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story