राजनीति: कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है चंद्रशेखर बावनकुले

कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है चंद्रशेखर बावनकुले
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है।

मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से महाराष्ट्र चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' का आरोप लगाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ और छल का खजाना है।

महाराष्ट्र में साल 2024 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले आरोपों के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने 12 जून को मशाल यात्रा निकालने का फैसला किया है। इस पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, " राहुल गांधी एक बार फिर वे जनता के बीच झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र की जनता अब समझ गई है कि राहुल गांधी और उनके समर्थकों का उद्देश्य केवल चुनाव के दौरान वोट हासिल करने के लिए गुमराह करना है। हमारे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को उत्तर दे दिया है। मेरा मानना है कि यह जवाब पर्याप्त है।"

उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता विकास के साथ है। विकसित भारत का संकल्प पीएम मोदी और महाराष्ट्र के विकास का संकल्प देवेंद्र फडणवीस ने लिया है। लोग विकसित भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। भाजपा का विकास का एजेंडा रहा है और लोग इसीलिए भाजपा को वोट करते हैं। इसलिए, देश की जनता को कोई गुमराह नहीं कर सकता है। महाराष्ट्र की जनता कांग्रेस का झूठ लोकसभा चुनाव के दौरान समझ चुकी थी और इसका जवाब विधानसभा चुनाव के दौरान दे दिया।

बावनकुले ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अन्य दलों ने लोगों को गुमराह किया। लोगों को यह बताया गया कि पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे। लोग कांग्रेस की बातों में आए और लोकसभा चुनाव में वोट दिया। लेकिन, बहुत जल्द महाराष्ट्र की जनता को याद आया कि गलती हुई। लोगों ने अपनी गलती सुधारी और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की सरकार बनाई। कांग्रेस पार्टी ने जो झूठ बोला था, लोगों ने झूठ का बदला लिया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2025 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story