- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- यहां दुल्हन बिकती है... साढे़ पांच...
Beed News: यहां दुल्हन बिकती है... साढे़ पांच लाख रुपए देकर की बेटे की दो बार शादी, दोनों दुल्हनें भाग गई

- पहली युवती शादी के कुछ दिन बाद भागी
- दूसरी भी चकमा दे गई
Beed News जिले से आष्टी तहसील के कारखेल बु्द्रुक गांव के एक व्यक्ति ने 5 लाख 70 हजार रुपए देकर एक लड़की से अपने बेटे की शादी कराई किंतु शादी के कुछ बाद ही लड़की भाग गई । शादी करवाने वालों से इसकी शिकायत की तो उन्होंने दूसरी लड़की से युवक की फिर शादी करा दी लेकिन दूसरी लड़की भी भाग गई। 7 जून की रात के समय इस मामले में दो दुल्हन समेत पांच लोगों के खिलाफ आष्टी तहसील के अंभोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मारोती सिधा मोरे (55)( निवासी कारखेल बु्द्रुक तहसील आष्टी जिला बीड) अपने बेटे राम मारोती मोरे की शादी के लिए एक लड़की की तलाश कर रहे थे। इसी बीच आरोपी लक्ष्मण साहबराव जगताप व विष्णु मसु कुल्हाडे( दोनों निवासी कापसी तहसील आष्टी) से मारोती मोरे की मुलाकात हुई और दोनों ने कहा कि तुम्हारे बेटे की शादी के लिए एक लड़की है किंतु 5 लाख 60 हजार देने होंगे मारोती मोरे राजी हो गए। महिला ज्योति पाटील (निवासी वाघोली जिला पुणे) से मिलवाया 5 लाख 60 हजार रुपए देना तय होने के बाद ज्योति पाटील ने युवक राम मारोती मोरे को एक निकिता नाम की लड़की को दिखाया। लड़की पसंद आने पर मारोती मोरे ने आरोपियों को 5 लाख 60 हजार रूपए देकर एक जगह पर युवक के साथ लड़की की शादी करवा दी।
शादी के कुछ दिनो बाद निकिता नाम की दुल्हन भाग गई।दूल्हा राम मोरे के पिता मारोती मोरे ने इसकी जानकारी आरोपी लक्ष्मण जगताप,विष्णु कुल्हाडे,ज्योति पाटील को दी तीनों आरोपियों ने युवक राम मोरे की दूसरी शादी दुूसरी लडकी अनिता से करवाई किंतु वह भी कुछ ही दिनो में भाग जाने पर।फिर से दुल्हे के पिता मारोती मोरे ने आरोपी लक्ष्मण जगताप,विष्णु कुल्हाडे,ज्योति पाटील से मुलाकात करने पर इन तिनो आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए।मारोती मोरे को धोखाधड़ी का मामला उजागर होने से युवक राम मोरे के पिता मारोती मोरे की शिकायत पर आरोपी दुल्हन निकिता,अनिता,लक्ष्मण जगताप,विष्णु कुल्हाडे,ज्योति पाटील समेत पांच जनो के खिलाफ आंभोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
आरोपी की तलाश जारी : इस मामले में हमने केस दर्ज कराया है।अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। इन आरोपियों की तलाश जारी है।जल्द ही गिरफ्तार किया जाएंगा। हमारी जांच फिलहाल चल रही है।- आदिनाथ भडके (पुलिस उपनिरीक्षक आंभोरा पुलिस थाने)
Created On :   8 Jun 2025 6:56 PM IST