- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- माजलगांव के कई इलाकों में अंधेरा-...
Beed News: माजलगांव के कई इलाकों में अंधेरा- एक सप्ताह से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक की मौत

- कई इलाकों की सड़कें अंधेरे में डूबी हुई हैं
- व्यस्त क्षेत्र रात के समय अंधकार में रहते हैं
Beed News. दीपावली के पर्व पर जहां सरकारी इमारतें और अधिकारियों के बंगले रंगीन झालरों से जगमगा रहे हैं, वहीं माजलगांव शहर के कई इलाकों की सड़कें अंधेरे में डूबी हुई हैं। खंडोबा मैदान, खंडोबा मंदिर परिसर, सन्मित्र कॉलोनी जैसे व्यस्त क्षेत्र रात के समय अंधकार में रहते हैं। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी अंधेरा नागरिकों के लिए असुविधा और असुरक्षा का कारण बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, लेकिन नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। शाम के समय खरीदारी या मंदिर दर्शन के लिए निकलने वाले लोगों को खराब लाइटों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की आशंका भी बनी रहती है।
नगर निगम के मुख्याधिकारी पोपट निगल ने बताया कि फिलहाल नगरसेवक और नगराध्यक्ष चुनाव कार्य में कर्मचारी व्यस्त हैं। जल्द ही खंडोबा मंदिर परिसर समेत विभिन्न क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटें शुरू कर दी जाएंगी।
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
उधर आष्टी तहसील के मुर्शदपुर गांव परिसर में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मधुकर लोंखडे (40), निवासी मुर्शदपुर, सड़क पर पैदल चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक (MH-23 S-9940) ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र प्रदीप मधुकर लोंखडे की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच पुलिस कर्मचारी तांदले कर रहे हैं।
Created On :   19 Oct 2025 9:40 PM IST