दुर्घटना: मुंब्रा रेलवे स्टेशन हादसा चार की मौत, सांसद श्रीकांत शिंदे की अपील, ' इस रूट पर बढ़ाई जाए ट्रेनों की संख्या'

मुंब्रा रेलवे स्टेशन हादसा  चार की मौत, सांसद श्रीकांत शिंदे की अपील,  इस रूट पर बढ़ाई जाए ट्रेनों की संख्या
मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन हादसे के बाद स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे ने रेल मंत्री से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। शिंदे ने दुखद घटना पर शोक जताते हुए बताया कि हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत हो गई।

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन हादसे के बाद स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे ने रेल मंत्री से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। शिंदे ने दुखद घटना पर शोक जताते हुए बताया कि हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत हो गई।

श्रीकांत शिंदे ने कहा, "मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन और दिवा स्टेशन की तरफ से लोकल ट्रेनें पास से गुजर रही थीं, इसी दौरान दुर्घटना घटी। कुल 4-5 लोगों की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल यात्री ज्यूपिटर हॉस्पिटल और 7 कलवा हॉस्पिटल में हैं। इनमें किसी का हाथ तो किसी का पैर टूटा है। सभी का इलाज चल रहा है। खतरे से बाहर हैं।"

श्रीकांत शिंदे ने कहा, "इस क्षेत्र में प्रवासी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वजह से रूट पर लोकल ट्रेनों को बढ़ाने की मांग हमेशा से लोगों की रही है। ट्रेनें बढ़ी हैं और आगे भी इनकी संख्या बढ़ने वाली है। रेल मंत्री से भी मैं इस रूट पर सुविधा बढ़ाने की मांग करता हूं।"

शिंदे महाराष्ट्र की कल्याण लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसी संसदीय क्षेत्र में मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन स्थित है।

मृतकों के नाम केतन दिलीप सरोज, राहुल संतोष गुप्ता, विकी बाबासाहेब हैं। इनके अलावा एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा 9 जख्मी यात्रियों में श्री. शिवा गवली, आदेश भोईर, रिहान शेख, अनिल मोरे, तुषार भगत, मनीष सरोज, मच्छिंद्र गोतारणे, स्नेहा धोंडे, प्रियंका भाटिया का नाम शामिल है।

मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शोक जताया। फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच कुल 8 यात्री लोकल ट्रेन से गिर गए और उनमें से कुछ की जान चली गई। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।"

सोमवार सुबह चलती ट्रेन से करीब 10 यात्री गिर गए। इनमें से चार की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह दुखद घटना सेंट्रल रेलवे के मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। भारी भीड़ के कारण यात्री असुरक्षित तरीके से दरवाजों पर लटके हुए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Jun 2025 2:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story