Nagpur News: कन्हान में युवती ने फांसी लगाई, सुनकर दोस्त ने किया आत्महत्या का प्रयास

कन्हान में युवती ने फांसी लगाई, सुनकर दोस्त ने किया आत्महत्या का प्रयास
  • युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
  • मित्र ने भी आत्महत्या का प्रयास किया
  • अस्पताल में भर्ती किया, हालत नाजुक बताई गई

Nagpur News. कन्हान के हनुमान नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती का नाम अंशिका नितीन खोब्रागडे उम्र 19 है। चर्चा है कि अंशिका की मौत की खबर सुनने के बाद उसके मित्र ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। अंशिका परिवार की बड़ी बेटी थी। उसे छोटी बहन भी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगर कन्हान निवासी नितीन प्रेम दासजी खोब्रागडे की बड़ी बेटी अंशिका ने घर में सीलिंग फैन में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। उसने रविवार को यह घातक कदम उठाया। रविवार को शाम करीब 5 बजे उसके पिता नितीन खोब्रागडे काम पर घर लौटे थे। वह थके होने के कारण घर के हॉल में सो गए थे।

शाम करीब 7 बजे उनकी पत्नी ने उठाया। इस दौरान उनकी छोटी बेटी अक्षरा ने रोते हुए नीचे आकर बताई की अंशिका ने पंखे में लटकर फांसी लगा ली है। घर के लोग उपर जाकर देखे तो वह दुपट्टा गले में बांधकर पंखे से लटकी थी। उसे आवाज देने पर वह कुछ बोल नहीं रही थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पड़ोसी राहुल पाटील को बुलाकर उसके चार पहिया वाहन से अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। कामठी के उपजिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। कन्हान पुलिस ने नितीन खोब्रागडे के बयान पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। सोमवार को शाम 4 बजे अंशिका खोब्रागडे का अंतिम संस्कार कन्हान नदी के शांति घाट पर किया गया।

Created On :   9 Jun 2025 8:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story