राजनीति: नित्यानंद राय ने एनडीए सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, बोले - 'बिहार का व्यापक विकास मोदी सराकर की प्राथमिकता'

नित्यानंद राय ने एनडीए सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, बोले - बिहार का व्यापक विकास मोदी सराकर की प्राथमिकता
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के गया में 'मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

गया, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के गया में 'मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

नित्यानंद राय ने कहा कि पूर्व में एक लाख 30 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं दी गई थीं, जिससे बिहार का व्यापक विकास हुआ। वहीं कुछ दिन पहले तीन लाख करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा बिहार को उपलब्ध कराई गईं। जिससे बिहार का कायाकल्प हो रहा है। नालंदा, विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण कराया गया। हाल ही में पटना में हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया गया। इतना ही नहीं हजारों किलोमीटर की सड़कों का निर्माण कराया गया, जबकि कई हजार किलोमीटर रेल मार्ग का भी निर्माण कराया जाना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई तमाम राशियों से शिक्षा स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में व्यापक कार्य किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इतना ही नहीं काशी विश्वनाथ की तर्ज पर गया में विष्णुपद कॉरिडोर और बोधगया में महाबोधि मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण कराया जाना है, जिसके लिए पहल शुरू हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि बिहार अब पहले वाला बिहार नहीं रहा, अब बिहार में व्यापक विकास हो रहा है। नए-नए इंफ्रास्ट्रक्चर खड़े हो रहे हैं। लगभग सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर कार्य हो रहा है। आने वाले समय में बिहार की स्थिति में और भी बदलाव दिखेगा।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। बहन-बेटियों और महिलाओं के सम्मान के लिए हमारी सरकार ने तमाम कार्य किए हैं। आज महिलाएं समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आर्थिक विकास में सहभागी बन रही हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र से लेकर शिक्षा क्षेत्र तक और राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हमारी सरकार ने तमाम बड़े काम किए हैं। हमारा देश काफी तेजी से विकास कर रहा है और भारत वैश्विक मंच पर महाशक्ति बनकर उभर रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Jun 2025 10:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story