बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय कुमार के बीच तीखी बहस

बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद एमएलसी अजय कुमार के बीच तीखी बहस
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। इस बीच लखीसराय में भारी हंगामा हुआ।

लखीसराय, 6 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया। इस बीच लखीसराय में भारी हंगामा हुआ।

लखीसराय में भाजपा के प्रत्याशी और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के वाहन पर पथराव हुआ। इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का राजद के एमएलसी अजय कुमार सिंह के साथ तीखी नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक सड़क पर हुई, जिसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने राजद नेता अजय कुमार सिंह पर शराब पीकर हंगामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजद नेता ने शराब पी रखी है और हंगामा कर रहे हैं, उनसे शराब की बदबू आ रही है। वे बकवास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये गांव के एक बूथ पर कब्जा करने गए थे। जब उन्होंने सुना कि हम आ रहे हैं तो वे भाग गए।

इधर, राजद नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वे चुनाव हार रहे हैं, इसलिए बौखला गए। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उन पर किसी तरह का हमला नहीं है, ये नाटक कर रहे हैं।

इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर हमला हुआ। बताया गया कि चुनाव प्रचार के सिलसिले में उनका काफिला इलाके से गुजर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर कीचड़ फेंक दिया और नारेबाजी की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना खुडियाडी गांव की है। यहां सही तरीके से व्यवस्था नहीं की गई थी।

उन्होंने कहा कि उनकी गाड़ी पर जूते फेंके गए और पथराव किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह काम राजद के गुंडों ने किया है। विजय सिन्हा ने कहा कि सत्ता में आए बिना ही ये लोग गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Nov 2025 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story