शिक्षा: गुजरात राजकोट में शनिवार को निजी शैक्षणिक संस्था बंद, पूर्व सीएम के निधन पर स्कूल संचालकों की श्रद्धांजलि

गुजरात  राजकोट में शनिवार को निजी शैक्षणिक संस्था बंद, पूर्व सीएम के निधन पर स्कूल संचालकों की श्रद्धांजलि
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को क्रैश हुए पैसेंजर प्लेन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। इस विमान दुर्घटना में उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसी बीच राजकोट में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया।

राजकोट, 13 जून (आईएएनएस)। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को क्रैश हुए पैसेंजर प्लेन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। इस विमान दुर्घटना में उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। इसी बीच राजकोट में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर राजकोट के प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बड़ा निर्णय लिया है। शनिवार को राजकोट की सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखा जाएगा। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए एक दिन का शैक्षणिक बंद का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद राजकोट में शनिवार को अधिकांश स्कूल बंद रहेंगी।

दरअसल, अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की पैसेंजर फ्लाइट एआई 171 गुरुवार दोपहर में क्रैश हो गई। इसमें 242 पैसेंजर सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। रूपाणी के निधन पर राजनीतिक वर्ग के लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भावुक संदेश साझा करते हुए विजयभाई के साथ अपने लंबे समय के रिश्ते और उनके योगदान को याद किया।

उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, "मैंने और विजय भाई ने बतौर मुख्यमंत्री गुजरात के लिए बहुत काम किया था। उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिससे गुजरात की विकास दर में तेजी आई। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें 'ईज ऑफ लिविंग' एक उल्लेखनीय कदम है। उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।"

विजय रूपाणी ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई। उन्होंने राजकोट नगर निगम से लेकर राज्यसभा सांसद, गुजरात भाजपा अध्यक्ष, राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा, "उन्हें जो भी भूमिका सौंपी गई, उसमें उन्होंने खुद को साबित किया। चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो, राज्यसभा सांसद के रूप में हो, गुजरात भाजपा अध्यक्ष के रूप में हो या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में हो और मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा एक अद्वितीय भूमिका निभाई।"

पीएम मोदी ने विजय रूपाणी की विनम्रता, मेहनती स्वभाव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2025 7:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story