राजनीति: कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को कभी अहमियत नहीं दी दिनेश शर्मा

कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को कभी अहमियत नहीं दी  दिनेश शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

दिनेश शर्मा ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "देश में लोग भीमराव अंबेडकर को आराध्य भाव से देखते हैं। देश के लिए उनके समर्पण को याद किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचतीर्थ विकसित किए हैं। ये वे स्थान हैं, जहां भीमराव अंबेडकर ने अपने जीवनकाल के दौरान काम किया था। कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी भीमराव अंबेडकर को अहमियत नहीं दी। पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने खुद तो भारत रत्न ले लिया, लेकिन उन्हें नहीं दिया। कांग्रेस की बिहार में सहयोगी राजद भी यही कर रही है। केंद्र सरकार अनुसूचित जाति और जनजातियों के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्ष उपहास उड़ा रहा है। यह शर्मनाक है।

अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और यात्रियों के निधन पर उन्होंने कहा, "विजय रूपाणी के साथ मेरा करीबी संबंध रहा है। संगठन के लिए गुजरात में हमने लंबे समय तक एक साथ काम किया। वह एक सहज व्यक्ति और सफल राजनेता थे। उनका एक सामान्य कार्यकर्ता से सफल मुख्यमंत्री बनने तक का सफर मैंने देखा है। विमान हादसे में जिस तरह उनका और अन्य लोगों का निधन हुआ, यह बेहद दुखद है। सभी परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति ईश्वर प्रदान करे।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है। इस पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से हादसे पर जो सवाल उठाए गए हैं, वह गलत हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसी वजह से वह हादसे पर राजनीति कर रही है। इसी प्रवृत्ति की वजह से कांग्रेस रसातल में जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Jun 2025 9:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story