राजनीति: हरियाणा में बोलीं दिल्ली की सीएम, 'पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरफ सत्ता में बैठी हैं'

हरियाणा में बोलीं दिल्ली की सीएम, पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरफ सत्ता में बैठी हैं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हरियाणा के करनाल पहुंची। वह पंजाब उपचुनाव के प्रचार के लिए जा रही थीं, इस दौरान उनका करनाल में ठहराव था। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए हरियाणा और करनाल की तारीफ की। कहा कि दिल्ली और हरियाणा के संबंध अच्छे हैं, दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही पंजाब सरकार पर तंज कसा और उन्हें पंजाब की प्रगति में रोड़ा बताया।

करनाल, 15 जून (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हरियाणा के करनाल पहुंची। वह पंजाब उपचुनाव के प्रचार के लिए जा रही थीं, इस दौरान उनका करनाल में ठहराव था। उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए हरियाणा और करनाल की तारीफ की। कहा कि दिल्ली और हरियाणा के संबंध अच्छे हैं, दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ ही पंजाब सरकार पर तंज कसा और उन्हें पंजाब की प्रगति में रोड़ा बताया।

उन्‍होंने इस दौरान पंजाब सरकार पर निशाना साधा, बोलीं पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरह बैठी हैं, न खुद तरक्की कर रही हैं और न बाकी राज्यों के साथ समन्वय बना रही हैं।

दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता करनाल में नमस्ते चौक पर स्थित एक निजी होटल में रुकी थीं, जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मेयर रेनू बाला गुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर मौजूद रहे।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, "करनाल एक सुंदर शहर है, पूरे शहर को अच्छे से साफ-सुथरा रखा गया है, शहर का ख्याल अच्छे से रखा गया है। पहले हमारे मनोहर लाल यहां से विधायक रहे और अब जगमोहन आनन्द विधायक हैं। शहर भी आगे बढ़ रहा है, राज्य भी आगे बढ़ रहा है और इसी संगठन के साथ राज्य का विकास होता है। दिल्ली और हरियाणा राज्य के ऐसे संबंध हैं, जिससे दोनों राज्यों का विकास संभव है।"

उन्‍होंने कहा कि हरियाणा का सहयोग दिल्ली को हमेशा मिलता रहेगा और दिल्ली के विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

मीडिया ने पंजाब के साथ रिश्तों को लेकर सवाल पूछा। पानी और पराली से होने वाली समस्याओं की ओर सीएम का ध्यान आकर्षित कराया। इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "कुछ ऐसी शक्तियां पंजाब पर ग्रहण की तरह बैठी हैं, जिसके कारण न पंजाब तरक्की कर पा रहा है, न ही बाकी राज्यों के साथ उनका समन्वय अच्छा है। पंजाब सरकार को इस पर विचार करने की जरूरत है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Jun 2025 9:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story