राजनीति: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह एक जमीनी नेता हैं, कोयला और खनन क्षेत्र को मजबूत करने में उनका योगदान आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।“
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, विकसित भारत के लिए आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, यही प्रार्थना है।"
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान तिरुपति बाला जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सुयश पूर्ण जीवन की प्रार्थना है।“
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय जी. किशन रेड्डी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु बदरी विशाल से आपके सुखद, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।“
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, प्रगति व जनसेवा के सभी संकल्प सिद्ध हों।“
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा से आप दीर्घायु हों और आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुखी और सुयश पूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।“
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 Jun 2025 11:42 AM IST