Indrayani river bridge collapsed: कितना पुराना है इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल, किसने बनवाया, जाने पूरी डिटेल

कितना पुराना है इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल, किसने बनवाया, जाने पूरी डिटेल
  • इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल करीब 30 साल पुराना
  • रख-रखाव सही तरीके से नहीं होने के चलते पुल हुआ खराब
  • पुराने होने के चलते इस पर आवाजाही को बंद कर दिया गया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार (15 जून) को इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढह गया। जिसके चलते कम से कम 25 पर्यटक बह गए। इसमें 2 की मौत भी हो गई है। एनडीएआरएफ की कई टीम पर्यटकों की तलाश में भी जुटी हुई है। अभी भी घटनास्थल पर राहत और बचाव काम जारी है। ऐसे में समझते है कि इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल कितने साल पुराना था और इसे किसने बनवाया था।

दरअसल, रविवार शाम को पुणे के मावल में पुल गिरा है। यहां पर्यटक घुमने के लिए आए थे। घटना दोपहर 3.40 बजे हुई है। बताया जा रहा है कि नदी में पानी अचानक बढ़ा था। जिसके चलते भी यह हादसा हुआ है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि यह पुल काफी पुराना था। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने जानकारी दी है कि पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। 5 से 6 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

कब बना था पुल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पुल करीब 30 साल पहले बना था। लेकिन रख-रखाव सही तरीके से नहीं होने के चलते पुल की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होते चली गई। इस पुल का निर्माण राज्य सरकार की तरफ से करवाया गया था। इसको कुंड मला के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने के लिए बनाया गया था।

पुराने होने के चलते इस पर आवाजाही को बंद कर दिया गया था। हालांकि, रविवार को 100 से ज्यादा लोग पुल पर इकट्ठा हो गए थे। जिसके चलते इसका भार बढ़ गया और पुल टूटकर पानी में बह गया।

Created On :   15 Jun 2025 10:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story