Anant Singh Arrest: दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पोते ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'अनंत सिंह तो सरदार हैं लेकिन...'

दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पोते ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अनंत सिंह तो सरदार हैं लेकिन...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो गई है। इसके बाद ही जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या का मामला बहुत ही चर्चा में है। मृतक दुलारचंद यादव के पोते नीरज यादव ने कहा है कि, अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन बाकी चार आरोपी अभी भी शांति से बाहर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह तो सरदार हैं लेकिन उनके चार चेले अब भी आजाद हैं और मेरी जान को भी खतरा है।

क्या कहा नीरज यादव ने?

नीरज यादव ने कहा, मेरी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अनंत सिंह तो सरदार हैं लेकिन उनके चार चेलों को भी सजा मिलनी चाहिए। अनंत सिंह को फांस की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने ागे कहा कि, मुझे लगता है कि सरकार भी इस साजिश में कहीं ना कहीं शामिल हैं। अब तक सिर्फ ेक ही आरोपी की गिरफ्तार हुई है। बाकियों को 6 नवंबर के बाद ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि, वे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं, बस अपने परिवार के लिए न्याय चाहते हैं। उन्होंने समाज से भी अपील की है कि वे न्याय दिलाने में उनका पूरा साथ दी जाए और निष्पक्ष जांच हो।

घटना बनी चर्चा का विषय

बता दें, 30 अक्टूबर को मोकामा में चुनाव प्रचार के समय ही हिंसा भड़क गई थी और उस वक्त करीब 75 साल के जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की जान चली गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, दो राजनीतिक गुटों के बीच पथराव और फायरिंग हुई थी। इसमें कई लोग घायल भी हुए थे। साथ ही स्थानीय लोगों में अब भी डर और आक्रोश बना हुआ है। मोकामा में भी ये चर्चा का विषय बना हुआ है और सियासी गलियारों में भी हलचल नजर आ रही है।

Created On :   2 Nov 2025 3:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story