मौसम अपडेट: देश के कई राज्यों से नहीं जा रहा है मानसून, 3 राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

देश के कई राज्यों से नहीं जा रहा है मानसून, 3 राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर से मानसून ने अलविदा कह दिया है। लेकिन अब भी कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली और यूपी के जिलों में धुंध परेशान कर सकती है, तो वहीं बिहार में बारिश हो सकती है। आने वाले दो चार दिनों के बाद तापमान में तेजी से गिरावट भी देखी जा सकती है, जिससे लोगों में ठिठुरन बढ़ेगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है और लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार के मौसम के बारे में जानें तो, पटना के आसपास के जिलों में आज का मौसम साफ रहने वाला है। लेकिन बिहार के सीमांचल इलाके में बारिश हो सकती है। बिहार के कई अन्य जिलों में धूप देखने को मिल सकती है और रात-सुबह हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

यूपी में साफ रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई हिस्सों का मौसम साफ रह सकता है। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। वहीं, कुछ समय में प्रदेश में ठंडी बढ़ सकती है। लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।

दिल्ली में नजर आ रही है धुंध

देश की राजधानी दिल्ली में आज कई जगहों पर स्मॉग और हल्का कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद धुंध छट जाएगी और आसमान साफ भी नजर आएगा। इसके अलावा, तापमान में भी भारी बदलाव नजर आ सकता है।

किन राज्यों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। जिसमें, बंगाल, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड के कई जिले शामिल हैं। यहां पर तेज बारिश के साथ-साथ हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

Created On :   2 Nov 2025 1:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story