New Year 2026: राष्ट्रपति मुर्मू-उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्ण, PM मोदी ने दी नए साल की बधाई, राहुल गांधी ने भी किया पोस्ट?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया ने साल 2025 को अलविदा कर नए साल का स्वागत किया। आज (1 जनवरी 2026) नए साल का पहला दिन है। इस खास अवसर पर भारत वासियों में जोश की लहर देखी जा सकती है। राजनीतिक गलियारों में भी खुशी देखने को मिल रही है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए लोगों को न्यू ईयर की बधाई दी है।
यह भी पढ़े -संगीत सोम ने अभिनेता शाहरुख खान को बताया गद्दार, बांग्लादेश के इस क्रिकेटर को खरीदने पर दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक है। यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का अवसर भी है। इस नव वर्ष में हम देश के विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करें। वर्ष 2026 आप सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए तथा सशक्त और उज्ज्वल भारत के निर्माण के हमारे संकल्प को नव ऊर्जा प्रदान करे।
वाइस प्रेसिडेंट का एक्स पोस्ट
उपराष्ट्रति सीपी राधाकृष्णन ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि नए साल 2026 की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई। यह आने वाला साल सभी के लिए शांति, अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि लाए, और एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के हमारे सामूहिक संकल्प को और मजबूत करे।
यह भी पढ़े -दिग्विजय सिंह के बीजेपी-आरएसएस के बयान पर नितेश राणे की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'जिसके लिए देश सबसे पहले...'
पीएम ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने देशवासियों को न्यू ईयर की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे। ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः। स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च॥
राहुल गांधी ने क्या कहा?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।
Created On :   1 Jan 2026 8:46 AM IST













