MP निकाय उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस को मिली बड़ी जीत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। वहीं, इस उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। रीवा के नगर परिषद सेमरिया के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इस जीत से कांग्रेस काफी उत्साहित दिख रही है। राज्य में नगरीय निकाय खाली पदों पर उपचुनाव हुआ, इसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सेमरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव था।
यह भी पढ़े -MP पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- जो खुद को सनातनी बताते, वो मंदिरों-पुजारियों की आजीविका पर कर रहे प्रहार
बीजेपी को कितनी सीटों पर जीत मिली?
उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी पद्मा कुशवाहा ने भाजपा के प्रत्याशी आराधना को 700 से ज्यादा मतों से हरा दिया। भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद उपचुनाव में 4 स्थानों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 2 सीटों पर और अन्य को एक स्थान पर जीत मिली है। इस जीत से कांग्रेस उत्साहित है।
पार्टी की जीत पर क्या बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?
कांग्रेस पदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी पद्मा कुशवाहा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहा बीजेपी के अत्याचार, अन्याय और जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता अब पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। इसका असर हाल के चुनावी परिणामों में साफ दिखाई दे रहा है। सेमरिया की यह जीत सिर्फ एक नगर परिषद की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश भर में बदलाव के पक्ष में बन रही जनभावना का स्पष्ट संकेत है, जो आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।
यह भी पढ़े -मंत्री विश्वास सारंग के फर्जी किसानों की कर्ज माफी योजना वाले बयान पर बिफरे कमलनाथ, कहा - '27 लाख किसानों का किया था कर्ज माफ'
कार्यकर्ताओं का जताया आभार
इस जीत के लिए जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार के सभी साथियों का आभार, जिन्होंने कड़ी मेहनत कर पार्टी को जीत सुनिश्चित की।
आपको बता दें, 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को बीच चौराहे पर पेड़ से लटकाकर जला दिया गया था। पिछले 15 दिनों में यह तीसरा मामला है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर आए दिन हिंसा देखने को मिल रही है। इसके चलते भारत के कई राज्यों प्रदर्शन देखने को मिला है।
Created On :   31 Dec 2025 10:54 PM IST









