Nitesh Rane On Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह के बीजेपी-आरएसएस के बयान पर नितेश राणे की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'जिसके लिए देश सबसे पहले...'

दिग्विजय सिंह के बीजेपी-आरएसएस के बयान पर नितेश राणे की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- जिसके लिए देश सबसे पहले...
नितेश राणे ने दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अब आरएसएस की ताकत समझ में आ रही है, जिसके लिए देश सबसे पहले होता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी की तारीफ की है। इस बयान के बाद ही सियासी हलचल देखने को मिल रहा है। अब उनके बयान पर महा राष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को भी संघ की शाखा में आकर अनुभव लेना चाहिए। इसके बाद दिग्विजय सिंह के बयान पर भी नितेश राणे बोले हैं।

क्या बोले नितेश राणे?

नितेश राणे ने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा है कि देर आए दुरस्त आए। दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को आज आरएसएस जैसे संगठन की ताकत समझ आ रही है तो ये बहुत ही अच्छी बात है। उन्होंने ये भी कहा है कि "राहुल गांधी को भी संघ की शाखा में आकर अनुभव लेना चाहिए कि आरएसएस जैसे संगठन जिसके लिए देश पहला होता है और वो अगर राष्ट्र निर्माण का काम कर रहे होंगे तो उसमें दिग्विजय सिंह ही क्यों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आकर बैठेंगी तो उनका भला ही होगा। साथ ही राष्ट्र विरोधी ताकतों को भी खत्म करनी की ताकत मिलेगी।"

क्या बोले दिग्विजय सिंह?

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के RSS की संगठनात्मक ताकत की तारीफ करने पर, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि RSS नफरत पर बना संगठन है, और यह नफरत फैलाता है। नफरत से सीखने जैसा कुछ नहीं है। क्या आप अल-कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल-कायदा, नफरत का संगठन है। यह दूसरों से नफरत करता है। उस संगठन से सीखने जैसा क्या है? अगर आप सीखना चाहते हैं, तो अच्छे लोगों से सीखें। कांग्रेस पार्टी है, जो 140 साल पुरानी है। कांग्रेस ने लोगों को एक साथ लाया। महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को जन आंदोलन में बदल दिया। क्या इस संगठन को नफरत फैलाने वाले संगठनों से सीखना चाहिए?

Created On :   28 Dec 2025 4:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story